पुलिस अधीक्षक का थाना बड़ावदा निरीक्षण — कानून व्यवस्था एवं गंभीर अपराधों की विवेचना की समीक्षा
रतलाम
पुलिस अधीक्षक का थाना बड़ावदा निरीक्षण — कानून व्यवस्था एवं गंभीर अपराधों की विवेचना की समीक्षा
रतलाम | दिनांक 21.03.2026
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा आज जावरा ग्रामीण अनुभाग अंतर्गत थाना बड़ावदा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी जावरा ग्रामीण श्री संदीप मालवीय एवं थाना प्रभारी बड़ावदा प्रशिक्षु आईपीएस श्री वैभव प्रिय उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही क्षेत्र में घटित गंभीर अपराधों की विवेचना की प्रगति का परीक्षण करते हुए संबंधित प्रकरणों में शीघ्र एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को निर्देशित किया गया कि—
▪️ गंभीर अपराधों की विवेचना प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जाए।
▪️ तकनीकी साक्ष्यों एवं वैज्ञानिक तरीकों का अधिकतम उपयोग किया जाए।
▪️ फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
▪️ लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण किया जाए।
इसके अतिरिक्त थाना स्तर पर अभिलेख संधारण, अपराध पंजी, लंबित अपराधों की स्थिति एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी रखने तथा आमजन से संवाद बढ़ाने पर भी बल दिया। रतलाम पुलिस द्वारा प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से अपराधों पर नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट


सियासी गर्मी: ‘धुरंधर 2’ को लेकर बैन और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पर कार्रवाई की उठी मांग
रतलाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई — ट्रक चालकों से मारपीट कर हत्या के प्रकरण का खुलासा, 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक का थाना बड़ावदा निरीक्षण — कानून व्यवस्था एवं गंभीर अपराधों की विवेचना की समीक्षा
भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे
राहुल गांधी का फैसले ने खड़गे के घर में मचाई हलचल, केरल लिस्ट पर विवाद
घर के दाम स्थिर रहेंगे, खाड़ी युद्ध खत्म होने के बावजूद रिपोर्ट में चेतावनी
मां के साथ हैवानियत पर पुलिस ने नहीं लिखी FIR, आहत नाबालिग ने खाया जहर