कलेक्टर महोदय श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 9 मार्च 2026 को विकासखंड रतलाम में बदनारा, ढिकवा एवं पलसोड़ा आदि ग्रामों में नरवाई प्रबंधन में उपयोगी कृषि यंत्रों का प्रदर्शन कर कृषकों को जागरूक किया गया।
रतलाम
कलेक्टर महोदय श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 9 मार्च 2026 को विकासखंड रतलाम में बदनारा, ढिकवा एवं पलसोड़ा आदि ग्रामों में नरवाई प्रबंधन में उपयोगी कृषि यंत्रों का प्रदर्शन कर कृषकों को जागरूक किया गया।
जिसमें ग्राम बदनारा में ट्रैक्टर चलित रीपर कम बाइंडर यंत्र का जीवंत प्रदर्शन कर उसके उपयोग से होने वाले फायदे एवं नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया।
ग्राम पलसोड़ा में स्वचालित रीपर कम बाइंडर का प्रदर्शन किया गया किसान के खेत में फसल की कटाई कर यंत्र की उपयोगिता के विषय में बताया गया।
ग्राम ढिकवा मैं स्ट्रा रीपर यंत्र के माध्यम से खेत में बची हुई नरवाई को एकत्रित कर भूसा बनाकर पशु चारा के रूप में उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
रीपर कम बाइंडर (स्वचालित/ट्रैक्टर चलित)-
यह यंत्र फसल की कटाई कर उसके बंडल बनाता है, इससे कटाई करने पर खेत में नरवाई नहीं बचती हैं एवं नरवाई जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
नरवाई में आग लगाने की घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हैं, कृषि से जुड़े अधिकारी खेतों में जाकर किसानों को जागरुक कर रहे हैं।
नरवाई में लगी आग से जनधन, पर्यावरण का नुकसान तो होता ही है। भूमि की उर्वरा शक्ति एवं भूमि में पल रहे मित्र कीटो को इससे भारी नुकसान होता है, भूमि की भौतिक दशा खराब होती है एवं भूमि के जलधारण क्षमता कम हो जाती हैं।
जिला प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने पर अर्थ दंड एवं वैधानिक कार्यवाही का प्रावधान किया गया है।
जिले में किसानों को सेवा देने वाले हार्वेस्टर संचालको से अपील है की गेहूं की कटाई के पश्चात स्ट्रा रीपर आदि यंत्रों से नरवाई प्रबंधन करना सुनिश्चित करें।
विकासखंड रतलाम में आयोजित प्रदर्शनों में सहायक संचालक कृषि श्री भीका वास्के, कृषि अभियांत्रिकी विभाग से सहायक कृषि यंत्री विजय मीणा, उप यंत्री पवन गुंदारिया एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बालचंद डोडियार व किसान उपस्थित रहे।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट


अमेरिका में नया बिल, H-1B कटौती से भारतीयों पर असर तय?
जेवर हड़पने की साजिश: बहू ने रची फर्जी डकैती, खुद ही गायब किए गहने
‘एक बच्चा RSS को दे दो’—बाबा बागेश्वर के बयान से सियासत गरमाई
कांग्रेस ने जारी की नई टीम, युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन
*डीएम के निर्देशन में रोडवेज बसों पर चस्पा किए किए गए हीटवेव से बचाव के पोस्टर*
10 साल बाद इंसाफ: शिल्पू भदौरिया हत्याकांड में तीन को उम्रकैद
Pappu Yadav Row: उषा ठाकुर के बयान पर बढ़ा सियासी घमासान