*डीएम के निर्देशन में रोडवेज बसों पर चस्पा किए किए गए हीटवेव से बचाव के पोस्टर*
महेश कुमार शर्मा
👉 *डीएम के निर्देशन में रोडवेज बसों पर चस्पा किए किए गए हीटवेव से बचाव के पोस्टर*
👉 *यात्रियों को लू से बचाव के बारे में किया गया जागरूक*

भीषण गर्मी से आम जनमानस को राहत देने एवं बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं। शनिवार को जिलाधिकाश्री श्री विपिन कुमार जैन के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बलरामपुर द्वारा रोडवेज एवं अन्य वाहनों पर हीटवेव से बचाव के पोस्टर चस्पा किए गए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरएम रोडवेज गोपीनाथ दीक्षित, जिला आपदा विशेषज्ञ अरूण सिंह एवं वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी श्रीमती तरन्नुम द्वारा रोडवेज बस स्टाॅप पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों पर हीटवेव से बचाव के जागरूता एंव जानकारी वाले पोस्टर्स चस्पा किए गए तथ वहां पर उपस्थित यात्रियों एवं कर्मचारियों को हीटवेव से बचाव के बारे में जागरूक किया गया तथा पम्पलेट वितरित किए गए।
यात्रियों को हीटवेव से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें के बारे में विस्तार से बताया गया। यात्रियों को बताया गया कि प्यास न लगे तब भी दिन में 3-4 लीटर पानी पिए। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ ,वं नारियल पानी लें। घर से कम निकलें, दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में जाने से बचें। जरूरी हो तो छाता, टोपी, गमछा इस्तेमाल करें। हल्के कपड़े पहनें, सूती, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें। सिर ढक कर रखें। घर ठंडा रखें, खिड़कियों पर पर्दे लगाएं, दिन में बंद रखें। शाम को हवा के लिए खोलें। हल्का खाना खाएं, तला-भुना कम खाएं। मौसमी फल जैसे तरबूज, खीरा, ककड़ी खाएं। आपदा विशेषज्ञ द्वारा यात्रियों को सलाह दी गई कि खाली पेट बाहर न जाएं, धूप में निकलने से पहले कुछ खा लें। गर्म पेय चाय-कॉफी का सेवन कम करें, ये शरीर में पानी की कमी करते हैं। बच्चों-पशुओं को गाड़ी में न छोड़ें, बंद गाड़ी का तापमान 10 मिनट में 10 डिग्री बढ़ सकता है। ज्यादा मेहनत वाला काम दोपहर में न करें, सुबह या शाम को करें तथा गहरे रंग के टाइट कपड़े न पहनें, क्योकि ये गर्मी सोखते हैं जिससे लू लगने का खतरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, तेज बुखार, पसीना न आना, बेहोशी ये लू लगने के लक्षण हैं। यदि ऐसा हो तो तुरंत ठंडी जगह लिटाएं, गीले कपड़े से शरीर पोछें, ओआरएस घेल पिलाएं और नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं तथा इममरजेन्सी में 108 एम्बुलेन्स सेवा पर कॉल कर मदद लें।
👉 *आपात स्थिति में इन नम्बरों पर करें काॅल, मिलेगी मदद*
डीएम श्री जैन द्वारा जनसामान्य को लू एवं गर्मी तथा अग्निकाण्ड की घटनाओं से बचाने के लिए वृहद स्तर पर प्रबन्ध किए गये हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं जिला मेमोरियल चिकित्सालय में हीटवेव वार्ड एवं कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। मेडिकल इमरजेन्सी की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग के कन्ट्रोल रूम नम्बर 7704995639 पर काॅल करके मदद प्राप्त की जा सकती है। इसी प्रकार कलेक्टेट्र में आपदा प्रबंधन कार्यालय में हेल्प लाइन नम्बर 9170277336 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 संचालित है। अग्निकाण्ड की घटना के दौरान मदद के लिए अग्नि शमन सेवा के हेल्प लाइन नम्बर 9454418819 एवं टोल फ्री नम्बर 101 पर काॅल करके मदद ली जा सकती है।
👉 *डीएम के निर्देश पर गर्मी से राहत के लिए जनपद में 137 जगहों पर लगाए निःशुल्क प्याऊ,*
👉 *अस्पतालों में निशुल्क ओआरएस पैकेट्स का किया जा रहा वितरण*
डीएम श्री विपिन कुमार जैन के निर्देशन में जनपद के नगर पालिका बलरामपुर, नगर पंचायत तुलसीपुर, पचपेड़वा व गैसड़ी एवं नगर पालिका परिषद उतरौला क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थलों पर निःशुल्क ड्रिन्किंग वाॅटर के लिए 137 सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ लगाए गए हैं। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट परिसर, टेªजरी, तहसीलों, अस्पतालों, विकासभवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शुद्ध शीतल पेयजल का प्रबंध किया गया है। जनसामान्य को डी-हाईड्रेशन से बचाने के लिए पांच लाख से अधिक ओरआरएस पैकेट्स उपल्बध हैं जिनके निःशुल्क वितरण के लिए अस्पतालों में समुचित प्रबन्ध किए गए हैं। जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि वे हीटवेव से बचाव के लिए जारी किए गए सुरक्षा उपायों को अपनाएं तथा सुरक्षित रहें एवं अपना बचाव करें।



महेश कुमार शर्मा

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हर्ष फायरिंग की कीमत: जश्न की गोली ने ली जान, BJP विधायक को मिली सजा
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ी ताकत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर केस
बिहार में न्याय व्यवस्था होगी और तेज, सम्राट चौधरी सरकार का अहम फैसला
महिला के पेट पर लात मारने का आरोप, 6 माह की गर्भावस्था में जुड़वा बच्चों की मौत
घर के बाहर गोलियां चलाकर बदमाश फरार, बेटे का नाम लेकर दी धमकी
रामलला के सोने की कथित हेराफेरी! जांच में सामने आए चार्टर्ड प्लेन और ट्रेन कनेक्शन के दावे
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, 13 अगस्त तक होगी कार्यवाही; राष्ट्रपति की मंजूरी