दीपावली मिलन समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक एवं पूर्व विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोशी सहित हजारों लोग होंगे शामिल
दीपावली मिलन समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक एवं पूर्व विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोशी सहित हजारों लोग होंगे शामिल
प्रवेश द्वार पर विधायक शेखावत के फोटो लगे फलेक्स से सजावट की गई
यातायात सुगम रखने हेेतु की गई पार्किंग की व्यवस्था
रविवार को शाम 4 बजे से चैपाटी से बस स्टेंड तक एकाकी मार्ग की व्यवस्था रहेगी
बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत केे मार्गदर्शन में दीपावली मिलन समारोह एवं स्नेह भोज का आयोजन 26 तारीख रविवार को शाम 4 बजे से सीएम राईज स्कूल खेेल परिसर जनपद पंचायत कार्यालय के सामने बडी चैपाटी बदनावर पर किया जाएगा। आयोजन को लेकर खेल परिसर में टंेट एवं कनाते लगाने का काम पुरा हो चुका है। तथा भूमि पर नेट एवं कालीन बिछाने का काम जारी है। वही भोजन बनाने का काम जोरो पर चल रहा है। भोजन प्रसादी बनाने के दौरान कई कार्यकर्ता डटे हुए है। आयोजन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहीत पार्टी के वरिष्ठ सदस्य एवं विधायक व पूर्व विधायक भी शामिल होंगे। आयोजन में विधायक भंवरसिंह शेखावत क्षेत्र की जनता से रुबरु होंगे।
विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार ने बताया कि विधायक भंवरसिंह शेेखावत के सानिध्य में रविवार को दीपावली मिलन समारोह एवं स्नेह भोज का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के कई विधायक व पूर्व विधायक सहित क्षेत्र के हजारों लोग शामिल होंगे। धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी भी कार्यक्रम में षामिल होंगे। मिलन समारोह की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। 1 लाख वर्ग फीट में पांडाल लगा कर दुधिया रोशनी से जगमगाया गया है। जमीन को ढकने के लिए नेट व कालीन बिछायी गई है। आगंतुकों हेतु भोजन के दो स्टाल लगाए जाएंगे। तथा गीत संगीत की प्रस्तुती हेतु मंच तैयार किया गया है। प्रवेश द्वार पर विधायक शेखावत के फोटो लगे फलेक्स से सजावट की गई है। वाहनों की पार्किंग हेतु तहसील कार्यालय परिसर, जनपद पंचायत परिसर, इंद्र प्रस्थ कालोनी एवं सीएम राईज विधायल परिसर व्यवस्था की गई है। शाम 4 बजे से चैपाटी से बस स्टेंड तक एकाकी मार्ग की व्यवस्था रहेगी। मिलन समारोह में पहुॅचने हेतु लोगों का परेशानी न हो ऐसी व्यवस्था की गई है।
मिलन समारोह की तैयारी में कई कार्यकर्ता लगे है। कमलसिंह पटेल, हरिनारायणसिंह पंवार, निरंजनसिंह पंवार के मार्गदर्शन में संदीपसिंह शेखावत के नेतृत्व में ब्लाॅक अध्यक्ष घनश्यामसिंह डोडिया, कपिल यादव, आत्माराम जाट एवं परितोशसिंह राठोर, देवपालसिंह जादव, राजेश राठौड, सोनू जाट, अनुप जैन, रोहित बोकडिया, निलेश चैधरी, महिपालसिंह पंवार, केपी पटेल, उमेश पाटीदार, राजेन्द्र जाट, आशिष जोशी सहीत बडी संख्या में कार्यकर्ता तैयारी में लगे है।
ग्लोबल इंडिया टीवी संवाददाता बदनावर से लोधा शिवशंकर रिंगनोदिया की रिपोर्ट



राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह