नामली में अपनी दुकान व घर के पीछे कर रखा था गैस टंकियों का स्टोरेज, ब्लैक में बिक्री की शिकायत पर 31 सिलेंडर जब्त हुए
नामली में अपनी दुकान व घर के पीछे कर रखा था गैस टंकियों का स्टोरेज, ब्लैक में बिक्री की शिकायत पर 31 सिलेंडर जब्त हुए
- नामली मे महु निमच रोड पर अपनी दुकान के पीछे अपने घर के पीछे कर रखा था गैस टंकियों का स्टोरेज,ब्लैक में बिक्री की शिकायत पर 31 सिलेंडर जब्त हुए गैस सिलेंडरों को प्रशासन की टीम के द्वारा जप्त किया गया विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार कोरोना काल में उसके यहां छापेमार कार्यवाही हो चुकी है। उसके घर के आगे ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर चलता है। सिलेंडरों का अवैध भंडारण घर के पिछले हिस्से में होता था मजेदार बात तो यह है की एल पी जी गैस सिलेंडरों की किल्लत की स्थिति के बीच नामली में अवैध भंडारण को लेकर बुधवार शाम करीब 7:30 बजे प्रशासन की संयुक्त टीम ने महू रोड स्थित शहजाद मंसूरी के यहां छापामार कार्रवाई करते हुए 31 गैस सिलेंडर जब्त किए। गोपनीय शिकायत मिलने के बाद ग्रामीण तहसीलदार आशीष उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की इस दौरान पटवारी टीकम सिंह चौहान सहायक आपूर्ति अधिकारी मुकेश चौहान,थाना प्रभारी गायत्री सोनी और पुलिस बल मौजूद रहा मौके से भारत गैस के 21 एचपी के चार इंडियन के पांच और रिलायंस कंपनी का एक गैस सिलेंडर बरामद किया गया जप्त सिलेंडर को स्थानीय गैस एजेंसी संचालक के गोदाम में जमा कराया गया स्थानीय रहवासियों के अनुसार शहजाद मंसूरी कई वर्षों से गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण करता आ रहा है कोरोना काल में भी उसके यहां छापेमार कार्यवाही हो चुकी है उसके घर के आगे के हिस्से में ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर संचालित किया जाता है जबकि गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण घर के पिछले हिस्से में किया जाता है गैस सिलेंडर एजेंसि राजेश भंसाली ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर ₹990 में उपलब्ध कराया जाता है लेकिन शहजाद मंसूरी के यहां अवैध रूप से 1200 से ₹1300 में सिलेंडर बेचे जा रहे हैं पहले भी अवैध भंडारण की शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई
थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि खाद्य विभाग के प्रतिवेदन मिलने के बाद प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी
इनका कहना
कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की है सूचना मिली थी कि यहां अवैध रूप से रिफिलिंग की जा रही है मौके से 22 भरे हुए और 9 खाली गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं
आशीष उपाध्याय तहसीलदार ग्रामीण



पिछली भिड़ंत में बरसे थे 475 रन, जानें पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस के रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से स्कूलों में बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड
अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर 1,000 किलोग्राम बम से हमला किया
‘हिडमा’ के नारों पर सियासत तेज, राहुल गांधी के ट्वीट पर घमासान
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
पुलिस चौकी के सामने भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
सावधान! LPG बुकिंग के फर्जी मैसेज से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट
Madhya Pradesh ने ई-गवर्नेंस में बड़ी उपलब्धि दर्ज की