वाग्देवी ज्योतिष अनुसंधान एवं वास्तु परामर्श केंद्र, धार के तत्वावधान में एक दिवसीय श्रीयंत्र साधना एवं पूजन शिविर का भव्य आयोजन
धार। वाग्देवी ज्योतिष अनुसंधान एवं वास्तु परामर्श केंद्र, धार के तत्वावधान में एक दिवसीय श्रीयंत्र साधना एवं पूजन शिविर का भव्य आयोजन
धार। वाग्देवी ज्योतिष अनुसंधान एवं वास्तु परामर्श केंद्र, धार के तत्वावधान में एक दिवसीय श्रीयंत्र साधना एवं पूजन शिविर का भव्य आयोजन जनता कॉलोनी, धार में संपन्न हुआ। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और श्रीविद्या साधना के गूढ़ रहस्यों को समझा।
कार्यक्रम में ज्योतिष एवं वास्तु आचार्य पं. अनुराग जोशी ने श्रीयंत्र के वैज्ञानिक रहस्यों, ऊर्जात्मक संरचना तथा श्रीविद्या साधना के आध्यात्मिक महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रीयंत्र केवल उपासना का उपकरण ही नहीं, बल्कि ऊर्जा-संतुलन और मानसिक एकाग्रता का भी वैज्ञानिक माध्यम है।
वहीं ज्योतिष एवं हस्तरेखा आचार्य पं. पराग जोशी के मार्गदर्शन में सभी साधकों द्वारा विधिवत श्रीयंत्र पूजन कराया गया। पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक अनुष्ठानों का विशेष वातावरण रहा, जिसमें साधकों ने दिव्य अनुभूति का अनुभव किया।
शिविर के अंत में विशिष्ट मुहूर्त में सिद्ध किए गए हस्त-निर्मित श्रीयंत्र साधकों को प्रदान किए गए, जिन्हें प्राप्त कर उपस्थित प्रतिभागियों ने स्वयं को सौभाग्यशाली माना। इस आयोजन ने न केवल श्रीयंत्र की आध्यात्मिक गहराइयों को समझने का अवसर दिया बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी साधकों की समझ को समृद्ध किया।


सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक