सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन, वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश जिला धार और अग्रवाल समाज ने हरिरामजी अग्रवाल की आत्महत्या की जांच और विभिन्न व्यापारिक समस्याओं को लेकर कलेक्टर धार और एस पी धार को ज्ञापन सौंपा।
सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन, वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश जिला धार और अग्रवाल समाज ने हरिरामजी अग्रवाल की आत्महत्या की जांच और विभिन्न व्यापारिक समस्याओं को लेकर कलेक्टर धार और एस पी धार को ज्ञापन सौंपा।
धार।
धार नगर में 8 फरवरी को हुई एक दुखद और दर्दनाक घटना में नगर के बनियावाड़ी के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी श्री हरिराम अग्रवाल ने व्यापारिक परेशानियों के दबाव में आकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। उनके द्वारा उठाए गए इस गलत कदम की विस्तृत जांच और सर्राफा व्यापारियों की विभिन्न समसामयिक व्यावसायिक समस्याओं को लेकर 9 फरवरी को सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन धार, वैश्य महासम्मेलन जिला धार और अग्रवाल समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक जिला धार श्री मयंक अवस्थी को ज्ञापन सौंपा।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने तत्काल यह जांच धार नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुजावल जी जग्गा को सौपी।
प्रतिनिधिमंडल की मांग पर एसपी मयंक अवस्थी ने यह निर्देश दिए कि सभी तहसीलों में और अनुभागो में पुलिस, प्रशासन और व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक आयोजित की जावेगी।
यदि कोई व्यापारी नाम से आरोपियों पर प्रकरण दर्ज करने हेतु आवेदन देता है तो इसकी विस्तृत जांच कर प्रकरण दर्ज किया जावेगा।
व्यापारियों के विरुद्ध बिना जांच, सबूत के कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं होगा।
विवादित मामलों में सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी से चर्चा करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जावेगी।
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने भी इस संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश देने का आश्वासन दिया है।
वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने बताया कि जिले में कहीं भी व्यापारियों को इस प्रकार कि समस्या हो तो वह तुरंत बताएं जिससे कि आवश्यक कार्रवाई की जा सके और भविष्य में कोई व्यापारी ऐसा गलत कदम नहीं उठा पावे।
ज्ञापन का वाचन सराफा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पराग अग्रवाल ने किया।
प्रतिनिधिमंडल में वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश जिला धार के अध्यक्ष आशीष गोयल, अग्रवाल समाज धार के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, म प्र अग्रवाल महासभा के जिला अध्यक्ष गोपी किशन अग्रवाल, भाजपा नेता साकेत अग्रवाल,सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष मुकेश सोनी, सचिव सागर अग्रवाल, हेमंत दोराया, सुनील शर्मा, अजय लुहाड़िया, मुरली अग्रवाल,दीपक अग्रवाल, विमल गर्ग, केशव अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, मनीष महाजन, श्याम नीमा,गिरिराज नीमा,योगेश महाजन, रुपेश सोनी,पंकज सोनी,द्वारका अग्रवाल,पंकज अग्रवाल आदि कई व्यापारी और समाज बंधु उपस्थित थे।

'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई