भोपाल में 16 जनवरी को होगा पंचायत सचिवों का महासम्मेलन, धार जिले के सचिव लेंगे भाग
भोपाल में 16 जनवरी को होगा पंचायत सचिवों का महासम्मेलन, धार जिले के सचिव लेंगे भाग
धार
मध्यप्रदेश के पंचायत सचिवों का महासम्मेलन 16 जनवरी को भोपाल में आयोजित किया जाएगा।
यह महासम्मेलन भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश भर के पंचायत सचिव शामिल होंगे।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्यक्रम भोपाल के दशहरा मैदान (भेल मैदान) में आयोजित किया जाएगा।
महासम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल
एवं पंचायत राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह की उपस्थिति प्रस्तावित है।
इस महासम्मेलन में धार जिले के सभी पंचायत सचिव भी भाग लेंगे।
जिले के सचिवों द्वारा भोपाल पहुंचने की तैयारियां की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
पंचायत सचिव महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक वर्मा,
जिला अध्यक्ष सुरज भूरिया,
तथा पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष अशोक रावल,
सहित मनोज शर्मा, बलराम वर्मा एवं अजीत बोडाने ने
धार जिले के सभी पंचायत सचिवों से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने की अपील की है।
महासंघ का उद्देश्य पंचायत सचिवों से जुड़े विषयों पर एकजुट होकर विचार-विमर्श करना और अपनी मांगों को मंच के माध्यम से प्रस्तुत करना है।


राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार