लोकेशन देवास

जिला देवास में बैंक नोट प्रेस मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक की मांग पर बैक नोट प्रेस में कैफेटेरिया का हुआ उद्घाटन

आज दिनांक 24/04/26 बैंक नोट प्रेस के मुख्य महाप्रबंधक के.एन.महापात्र के द्वारा मां अन्नपूर्णा की पूजा अर्चना पंडित अभय पांडे के द्वारा विधि विधान से की गई उसके बाद बीएनपी कैंटीन में कैफेटेरिया का उद्घाटन किया गया। इसमें मुख्य रूप से कार्य समिति अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक एस.के.राठौर डीजीएम एच.आर सिद्धार्थ श्रीवास्तव कार्यवाहक अध्यक्ष तरुण मिश्रा कार्य समिति महासचिव वैभव पैखले क्रेडिट सोसायटी अध्यक्ष एम.एल.पवार समस्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य महाप्रबंधक के मार्गदर्शन मैं एवं कार्य समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में कैंटीन कमेटी राकेश कुमार महेश चंदन के सहयोग से एवं बैंक नोट प्रेस कर्मचारी कांग्रेस इंटक मान्यता प्राप्त यूनियन के द्वारा कारखाने में कर्मचारियों को एक नई सौगात दी गई। इस कैफेटेरिया में विशेष रूप से दूध,दही,छाछ,लस्सी,आइस क्रीम,हल्दीराम के नमकीन उपलब्ध रहेंगे। प्रबंधन एवं मान्यता प्राप्त यूनियन और कैंटीन कमेटी के द्वारा नऐ कैफेटेरिया के शुभ उद्घाटन पर सभी को बधाई दी गई। सब्बू गणेश,विवेक सोनकर, मो.युसुफ, मोहित कुमार ,जगमोहन मिश्रा,पूरण चंद,बुद्धाराम,विनायक कोहले अभिषेक अवस्थी,निलेश माहेकर,अभय जेसल,विनोद तंवर, राहुल त्रिवेदी, सोहन कुमार,अर्जुन तलोटा,प्रदीप कुमार,युवराज का विशेष सहयोग रहा। महिला कर्मचारी भी उपस्थित रही। मुख्य महाप्रबंधक ने अपने उद्बोधन में कहां की यह सुंदर पहल न केवल सुविधाओं में वृद्धि करेगी, बल्कि सभी के लिए एक सुखद और आरामदायक वातावरण भी प्रदान करेगी। कार्य समिति के अध्यक्ष के द्वारा कहां की ईश्वर से प्रार्थना है कि यह कैफेटेरिया निरंतर प्रगति करे और हमेशा खुशियों, सफलता और बेहतरीन सेवाओं का केंद्र बना रहे। मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक के महासचिव जाहिद पठान ने कहां की  मान्यता प्राप्त यूनियन ने जो कहा है वह करके दिखाया है। और इसमें सहयोग आप सभी कर्मचारियों का है। काम किया है, काम करेंगे। के उद्देश्य से :- हमारा इरादा है,मेहनत की राह पे चलना ही असली वादा है। रुकेंगे नहीं हालातों से,चाहे कितनी भी मुश्किल आऐ,हर मंज़िल को पाना ही अब अपना इरादा है। कार्यक्रम का आभार ईपीएफ ट्रस्टी भुवन साहू के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य निदेशक महोदय एवं इकाई प्रबंधन और कैफेटेरिया में सहयोग प्रदान करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया गया। यह समस्त जानकारी महासचिव  जाहिद पठान के द्वारा दी गई है।