समयपूर्व पूर्ण हुआ जनगणना कार्य : उत्कृष्ट प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का निगमायुक्त ने किया सम्मान*
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा — जनगणना राष्ट्र निर्माण की योजनाओं का मजबूत आधार

कटनी। जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं मकान सूचीकरण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के पूर्व कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को नगर पालिक निगम कटनी की प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, आईएएस द्वारा सम्मानित किया गया।
निगमायुक्त ने सभी कर्मियों को पुष्पगुच्छ एवं पेन भेंट कर उनके दायित्वनिष्ठ कार्य, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की।इस अवसर पर निगमायुक्त सुश्री परिहार ने कहा कि सीमित समय में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना संबंधित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की कार्यकुशलता, प्रतिबद्धता और उत्तरदायित्व बोध को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि शासन की भावी योजनाओं एवं विकासात्मक नीतियों का आधार है। सही एवं प्रमाणिक जानकारी के माध्यम से ही समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार की जा सकती हैं।
उन्होंने अन्य प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से भी प्रेरणा लेते हुए गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्धारित समय-सीमा में जनगणना कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया। साथ ही नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बनें, जिससे विश्वसनीय एवं सटीक आंकड़े तैयार किए जा सकें।
*इन प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को किया गया सम्मानित*
जनगणना कार्य के अंतर्गत अपने-अपने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) का कार्य निर्धारित समय से पूर्व शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर जोन क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 12, एचएलबी क्रमांक 109 की प्रगणक रीना साहू एवं पर्यवेक्षक सुनील कुमार सिंह तथा वार्ड क्रमांक 13, एचएलबी क्रमांक 122 की प्रगणक शशि बाला सालोमन एवं पर्यवेक्षक नीरज कुमार दुबे को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार जोन क्रमांक 2 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 27, एचएलबी क्रमांक 109 की प्रगणक उमा सिंह एवं पर्यवेक्षक उदयभान सिंह, प्रभारी जनगणना सेल तथा वार्ड क्रमांक 31, एचएलबी क्रमांक 02 की प्रगणक भगवती वंशकार एवं पर्यवेक्षक अभिषेक बघेल को सम्मानित किया गया।
वहीं जोन क्रमांक 3 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31, एचएलबी क्रमांक 03 की प्रगणक सवा बेगम एवं पर्यवेक्षक अनुराग हर्ष तथा वार्ड क्रमांक 24, एचएलबी क्रमांक 86 के प्रगणक सुमित गर्ग एवं पर्यवेक्षक कामिनी दुबे को भी उत्कृष्ट एवं समय पूर्व कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान निगम के कार्यपालन यंत्री एवं जोनल इंचार्ज जनगणना अधिकारी अंशुमान सिंह, सुधीर मिश्रा, असित खरे, नगर जनगणना अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, मुकेश राजपूत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ग्लोबल इंडिया टीवी के लिए कटनी से जिला ब्यूरो राजेश केवट की रिपोर्ट!

यमुना में मस्ती पड़ी भारी: आगरा में 5 किशोर डूबे, एक की तलाश जारी
चूहों से फैलने वाले वायरस के खिलाफ वैक्सीन पर काम अंतिम चरण में
बार-बार गर्म किया खाना बन सकता है सेहत के लिए खतरनाक
समयपूर्व पूर्ण हुआ जनगणना कार्य : उत्कृष्ट प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का निगमायुक्त ने किया सम्मान*
गणित और भारतीय सभ्यता: प्रदर्शनी में उजागर हुए योगदान, जयशंकर ने चेताया
T20 World Cup विवाद पर तमीम इकबाल ने पूर्व BCB अध्यक्ष को भी घेरा
IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद माधव तिवारी का बयान जीत रहा दिल
मार्क जुकरबर्ग का सख्त कदम: मेटा में 8000 नौकरियां गईं, एआई को मिला फोकस
बड़ा बाग कब्रिस्तान के पास विवाद में फंसी मेट्रो, 2028 तक शुरू होना मुश्किल
Delhi Capitals ने किया IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज