थाना स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता — 04 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
थाना स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता — 04 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना स्टेशन रोड पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए रतलाम सहित अन्य जिलों से चोरी गई 04 मोटरसाइकिलें बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेंद्रसिंह जादौन के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
*घटना का विवरण—*
दिनांक 18.03.2026 को फरियादी प्रियांशु राठौर की मोटरसाइकिल कोर्ट गेट के बाहर से चोरी होने पर थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 179/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही धुलिया उर्फ सुनील पिता जोगडिया डामर, निवासी छोटी संगत थाना पेटलावद जिला झाबुआ को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से कुल 04 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
गिरफ्तार आरोपी—
*1.* धुलिया उर्फ सुनील पिता जोगडिया डामर, उम्र 20 वर्ष, निवासी छोटी संगत थाना पेटलावद जिला झाबुआ
*बरामद मशरूका—*
▪️ हीरो पैशन प्रो (MP43 DU 4363) — थाना स्टेशन रोड रतलाम क्षेत्र से चोरी
▪️ यामाहा R-15 (MP43 ZH 2052) — थाना स्टेशन रोड रतलाम क्षेत्र से चोरी
▪️ पल्सर मोटरसाइकिल (बिना नंबर) — थाना थांदला जिला झाबुआ क्षेत्र से चोरी
▪️ हीरो सुपर स्प्लेंडर — पिपलियामंडी जिला मंदसौर क्षेत्र से चोरी
पुलिस द्वारा आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी प्राप्त किया गया, जिसमें पूर्व में वाहन चोरी के प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
*सराहनीय भूमिका—*
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेंद्रसिंह जादौन, उप निरीक्षक विजय बामनिया, सहायक उप निरीक्षक मुरली मकवाना, प्रधान आरक्षक जितेंद्रसिंह बघेल, प्रधान आरक्षक विनोद गौड़, आरक्षक रितेश यादव, आरक्षक राकेश निनामा, आरक्षक राहुल मारु, आरक्षक दीपक वसुनिया, आरक्षक गोपाल आंजना, आरक्षक वीरेंद्र सोनी सहित थाना स्टेशन रोड टीम की सराहनीय भूमिका रही।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया स्पेशल रिपोर्ट

मध्य प्रदेश मौसम चेतावनी: अगले 4 दिन बारिश, तेज हवाओं और ओलों की संभावना बनी
थाना स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता — 04 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर थाना कालूखेड़ा एवं थाना पिपलौदा का आकस्मिक निरीक्षण — राजस्थान बॉर्डर का भ्रमण, मादक पदार्थ तस्करी रोकने के दिए निर्देश
IPL टिकट विवाद का समाधान: कर्नाटक के हर विधायक को मिलेगा दो मुफ्त पास
छात्र और मजदूर भी अब पा सकते हैं LPG, जानिए नई व्यवस्था