आज हम आपके सामने एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी लेकर आए हैं, जिसने न केवल अपने गांव बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2024 में दसई (जिला धार) के होनहार युवक प्रजापति अखिलेश, पिता श्री जगदीश मीनारें, ने उप जिला अधीक्षक (DySP) पद पर चयनित होकर एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

यह उनका पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने राज्य सेवा परीक्षा 2022 में वाणिज्य कर निरीक्षक के पद पर चयन पाकर सफलता का परचम लहराया था। वर्तमान में वे इंदौर वाणिज्यिक कर विभाग में पदस्थ हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और तैयारी:

प्रारंभिक शिक्षा – सरस्वती शिशु मंदिर, दसई (हिंदी माध्यम)

परीक्षा की तैयारी – स्वाध्याय द्वारा, बिना किसी कोचिंग सहायता के

उल्लेखनीय बात – MPPSC 2023 का साक्षात्कार भी पूर्ण हो चुका है, परिणाम शीघ्र अपेक्षित है 

यह उपलब्धि उनके माता-पिता, गुरुजनों, और समस्त दसई ग्रामवासियों के लिए गर्व का विषय है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर इस ऊँचाई तक पहुँचना आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है।
Global India TV  प्रजापति अखिलेश को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हैं।
उनकी यह यात्रा हमें सिखाती है कि संकल्प, स्वाध्याय और समर्पण से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।


ग्लोबल इंडिया टीवी के लिए धार से दिनेश मिनारा की रिपोर्ट