कटनी मे "जी राम जी" का संदेश,ग्रामीण अर्थव्यवस्ता को मिलेगी मजबूती, प्रभारी मंत्री राव उदयप्रताप सिंह

👉 कटनी मे "जी राम जी" का संदेश,ग्रामीण अर्थव्यवस्ता को मिलेगी मजबूती, प्रभारी मंत्री राव उदयप्रताप सिंह
कटनी। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा परिवहन तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि "जी राम जी" योजना ग्रामीण विकास के लिए एक कारगर और दूरदर्शी पहल सिद्ध होगी। इस योजना के अंतर्गत मजदूरों की मजदूरी महंगाई सूचकांक के अनुरूप बढ़ाई जाएगी, जिससे श्रमिकों की आय सुरक्षित रहेगी और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। यह योजना रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करेगी।
श्रीसिंह ने कटनी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को अब प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों तक वैधानिक रोजगार की गारंटी मिलेगी। योजना के तहत भविष्य में पंचायतों की भूमिका और अधिक सशक्त होगी तथा योजना निर्माण की शक्ति ग्राम सभा और पंचायतों के पास रहेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायकगण संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेंद्र सिंह, महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीताम्बर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, महामंत्री मनीष देव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रम्मू साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला उपस्थित रहे।
👉 *पत्रकार वार्ता की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष दीपक टण्डन सोनी ने रखी*।
ग्रामीण रोजगार नीति में ऐतिहासिक बदलाव
राव उदयप्रताप सिंह ने योजना की जानकारी देते हुए कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण रोजगार नीति में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक परिवर्तन है। यह अधिनियम ग्रामीण परिवारों के लिए मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिनों तक करता है और सशक्तिकरण, समावेशी विकास, कन्वर्जेंस एवं सेचूरेशन के सिद्धांतों पर आधारित है। यह योजना मजदूरी रोजगार को केवल एक कल्याणकारी व्यवस्था तक सीमित न रखकर विकास के एकीकृत माध्यम के रूप में स्थापित करती है। इससे ग्रामीण परिवारों की आय सुरक्षा मजबूत होती है, जवाबदेही और शासन प्रणाली आधुनिक होती है तथा टिकाऊ और उत्पादक ग्रामीण परिसंपत्तियों का निर्माण होता है।
कृषि और श्रमिक हितों में संतुलन
श्रीसिंह ने बताया कि बुवाई और कटाई के चरम समय में कृषि श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्यों को एक वित्तीय वर्ष में 60 दिनों की समेकित विराम अवधि अधिसूचित करने का अधिकार दिया गया है। इसके बावजूद श्रमिकों को 125 दिनों का रोजगार अधिकार यथावत रहेगा, जिससे कृषि उत्पादकता और श्रमिक हितों के बीच संतुलन बना रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक आधार पर अथवा अधिकतम 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
👉 *टिकाऊ अवसंरचना से जुड़े रोजगार*
"जी राम जी" योजना के अंतर्गत जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संवर्धन तथा प्रतिकूल मौसमीय प्रभावों को कम करने वाले कार्यों से जुड़े रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी कार्य विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं के अंतर्गत ग्राम सभा की स्वीकृति से प्रारंभ होंगे और पीएम गति शक्ति सहित राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफार्मों से जोड़े जाएंगे।
👉 *भ्रम फैलाने वालों पर साधा निशाना कहा- नाम को लेकर दुष्प्रचार कॉंग्रेस का काम*
राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल जी राम जी योजना को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि यह योजना पूरी तरह स्पष्ट, पारदर्शी और मजदूरों के हित में है। योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। मजदूरों की मजदूरी महंगाई सूचकांक के अनुसार बढ़ती रहेगी।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा भ्रम और प्रोपेगंडा फैलाने का काम करती है, जबकि जी राम जी योजना ग्रामीण विकास की धुरी बनेगी। योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जिससे भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में योजनाएं लाभ के लिए नहीं सिर्फ नेताओं के प्रचार के लिए उनके नाम पर चलतीं रहीं ऐसी करीब 2 सौ योजना है लेकिन भाजपा सरकार योजनाओं के सफल और उससे जन जन के लाभ को दृष्टिगत कार्य कर रही है जिसका असर देश मे विकास के रूप में दिख रहा है यही कारण है कि नाम बदलने को लेकर बेवहज का दुष्प्रचार किया जा रहा है। पत्रकारवार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला तथा आभार प्रदर्शन सोशल मीडिया जिला संयोजक सचिन तिवारी ने किया
ग्लोबल इंडिया टीवी के कटनी जिला व्यूरो ब्यूरों राजेश केवट की रिपोर्ट

केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11