ऑपरेशन शिकंजा” के तहत कटनी पुलिस की 74 अवैध शराब विक्रेताओं पर हुई कार्रवाई,लगभग 80 हजार मूल्य की 217 लीटर अवैध देशी/विदेशी (800 पाव) एवं 73 लीटर कच्ची शराब जब्त
लोकेशन /कटनी
ऑपरेशन शिकंजा” के तहत कटनी पुलिस की 74 अवैध शराब विक्रेताओं पर हुई कार्रवाई,लगभग 80 हजार मूल्य की 217 लीटर अवैध देशी/विदेशी (800 पाव) एवं 73 लीटर कच्ची शराब जब्त
कटनी — जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा संचालित विशेष अभियान *“ऑपरेशन शिकंजा”* के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाते हुए 74 प्रकरणों में कुल 74 अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से — लगभग 80,000/- रुपये मूल्य की 217 लीटर अवैध देशी/विदेशी शराब (लगभग 800 पाव) एवं 73 लीटर कच्ची शराब को जप्त किया गया है।
उक्त कार्रवाई में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कटनी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या विक्रय की सूचना हो, तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7587615946 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।
ग्लोबल इंडिया टीवी के लिए कटनी से जिला ब्यूरों राजेश केवट की रिपोर्ट!

ईरान से दूरी क्यों बना रहा चीन, क्या है असली वजह
नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक
बंगाल में वोटर लिस्ट विवाद: 90 लाख नाम हटाने पर सियासी तूफान
बीजापुर से सोनमपल्ली जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, 29 घायल
बारामती उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, अजित पवार को श्रद्धांजलि
BCB में नेतृत्व बदलाव, तमीम इकबाल बने अध्यक्ष
सुनील गावस्कर ने डेविड मिलर का किया बचाव
पहले बंधक बनाकर देह व्यापार, अब समझौता न करने पर धमकी
छत्तीसगढ़ के इस जिले में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
क्या हार के डर से सीट बदल रहे ओमप्रकाश राजभर? निषाद पार्टी की सीटों पर नजर