पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पूर्व जिला बदर अपराधी को रंगनाथनगर पुलिस ने धारदार हथियार के साथ दबोचा
जिला/कटनी
पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पूर्व जिला बदर अपराधी को रंगनाथनगर पुलिस ने धारदार हथियार के साथ दबोचा
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एंव नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा द्वारा क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियो में अंकुश लगाने एंव शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था कायम रखने हेतु लगातार निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में प्रतिदिन रंगनाथ पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र में पैदल भ्रमण एंव दबिश कार्यवाही की जा रही है जो थाना प्रभारी उप निरी. नवीन नामदेव एंव टीम द्वारा लखेरा,गड्डा टोला, झर्रा टिकुरिया, पाठक वार्ड आदि क्षेत्रो में सघन पैदल भ्रमण किया गया साथ ही गली नुक्कड़ में दिख रहे असामाजिक तत्वो को चेक किया गया ।
इसी दौरान शास्त्री चौक में एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लिये आने जाने वाले राहगीरो को डराते धमकाते मिला जो मौके पर कार्यवाही करते हुये आरोपी अतुल उर्फ विकास वंशकार पिता बनारस वंशकार उम्र 20 साल निवासी लक्ष्मी चौक झर्रा टिकुरिया थाना रंगनाथनगर कटनी को गिरफ्तार करते हुये लोहे के धारदार चाकू को जप्त किया जाकर आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द करते हुये एंव क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाते हुये जिला जेल कटनी में भेजा गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव प्र.आर.अजय तिवारी, प्र.आर. उमारमन बागरी, आर शुभम एंव अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं