ताजा ख़बरें

“सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह” के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

हमारा लक्ष्य :- सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात

● “सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह” के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

● “सड़क दुर्घटनाओं को जनजागृति से ही कम किया जा सकता है” विषय पर होनहार छात्र-छात्राओं ने रखे अपने तर्क

पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर श्री महेश चंद जैन के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर द्वारा आमजनमानस को सड़क सुरक्षा नियमो के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है इसी कड़ी में यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर द्वारा दिनांक 22.08.2022 से 28.08.2022 तक ” सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह ” का आयोजन किया जा रहा है।

आज दिनांक 26 अगस्त 2022 को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा सीनियर वर्ग में वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन प्रीतमलाल दुआ सभागृह में किया गया। उक्त वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय “सड़क दुर्घटनाओं को जनजागृति से ही कम किया जा सकता है” रखा गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायकगण की भूमिका में रुपिंदर कौर, डॉ शैलबाला गौड़ ने निभाई। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार उपाध्याय, निरीक्षक श्री दिलीप सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक रणजीत सिंह ने विभिन्न स्कूलों में इंटर स्कूल प्रतियोगिता से चयनित होकर आए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। छात्र छात्राओं को द्वारा प्रस्तुत विषय पर सदन में अपने विचार रख कर सभी श्रोताओं के सामने अपने तर्क प्रकट किए। फाइनल राउंड के बाद निर्णायक गणों ने विजेताओ के नाम की घोषणा की जिसमे विषय के पक्ष में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान वैदिक दुबे (चमेली देवी पब्लिक स्कूल), द्वितीय स्थान आराध्या जाखेतिया (चोइथराम स्कूल नॉर्थ केंपस), तृतीय स्थान अंदेशा अग्रवाल (भवंस प्रॉमिनेंट) एवं विषय के विपक्ष में प्रथम स्थान हिमांशी सतवानी चमेली देवी पब्लिक स्कूल ड्यूटी स्थान श्रेयस बेलसरे चोइथराम स्कूल नॉर्थ केंपस, तृतीय स्थान अंशिका जैन (भवंस प्रॉमिनेंट) ने प्राप्त किया। मंच का संचालन श्री कैलाश शर्मा जी नें किया। श्री शर्मा ने छात्र-छात्राओं को वाद-विवाद प्रतियोगिता के दौरान विषय पर किस तरह से अपनी बात रखी जानी चाहिए इस पर बारीकियां बताई और सराहना भी की।

कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमो का पालन कर, सावधानी से वाहन चलायें, स्वयं सुरक्षित रहे व दुसरो को सुरक्षित रखें।

 

Related Articles

Back to top button