ताजा ख़बरें

धार में कांग्रेस विधायक ग्रेवाल बोले:अपने मित्र को बचाने के लिए PM मोदी घोंट रहे लोकतंत्र का गला

धार

धार में कांग्रेस विधायक ग्रेवाल बोले:अपने मित्र को बचाने के लिए PM मोदी घोंट रहे लोकतंत्र का गला

लोकसभा से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता खत्म करने के बाद जय भारत सत्याग्रह का आयोजन कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को कांग्रेस द्वारा ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करते हुए प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान दौरान विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि अपने परम मित्र अडानी को बचाने के लिए पीएम मोदी लोकतंत्र का गला घोट रहें है। राहुल गांधी को निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने मोदी जी से अडानी के बारे में पूछा था। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस सब कुछ करेंगी। राहुल गांधी और कांग्रेस डरने वाली नहीं है, जनता के मुद्दे हमेशा उठाते रहेंगे।

सत्तारूढ़ पार्टी संसद को बाधित कर रही

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बताया कि भारत के इतिहास में पहली बार एक सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा संसद को बाधित कर रही है और काम नहीं करने दे रही है। यह अडानी को बचाने के लिए एक ध्यान भटकाने की साजिश है। जबकि संयुक्त विपक्ष इस पर जेपीसी चाहता है। विधायक ने कहा कि राहुल गांधी पर भाजपा मंत्रियों द्वारा हमला किया गया। लोकसभा अध्यक्ष महोदय को राहुल गांधी ने दो लिखित अनुरोध किए कि उनको संसद में जवाब देने दे। इसके बाद तीसरी बार अध्यक्ष ने मीटिंग भी की पर तीनों अनुरोध के बावजूद अध्यक्ष ने संसद में उन्हें बोलने का अवसर देने से इनकार कर दिया। इससे साफ पता चलता है कि पीएम मोदी नहीं चाहते कि अडानी के साथ नके रिश्ते का पर्दाफाश हों।

भाजपा झूठा हौवा खड़ा कर रही

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सबसे पहले दावा किया कि राहुल गांधी ने विदेशी ताकतों से लंदन में भारत की मदद करने के लिए कहा। ये एक सफेद झूठ है। अगर कोई उनके वक्तव्यों को ध्यान से देखें तो उन्होंने कहा कि भारत का अंदरूनी मामला है, हम स्वयं इसका हल निकालने में सक्षम है। ब्लॉक अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा अब झूठा हौवा खड़ा कर रही है कि राहुल गांधी ने ओबीसी को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी से एक सवाल किया था। यह ध्यान भटकाने का हथकंडा है। जो व्यक्ति एकता फैलाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में 4 हजार किलोमीटर पैदल चल सकता है, वो कैसे एक समुदाय को निशाना बना सकता है।

भाजपा भगोड़ो को क्यों बचा रही

कांग्रेस नेता रमेश सेठ ने कहा कि राहुल गांधी ने ऐसा नहीं कहा कि सारे मोदी चोर है। उन्होंने किसी समुदाय को निशाना नहीं बनाया। न तो नीरव मोदी और न ही ललित मोदी ओबीसी है। और उनकी जाती जो भी हो, क्या उन्होंने धोखाधड़ी नहीं की। भाजपा धोखेबाजों और भगोड़ों को क्यों बचा रही है। कांग्रेस पार्टी में 2 ओबीसी मुख्यमंत्री इससे यह साबित होता है कि कांग्रेस ओबीसी के योगदान को महत्व देती है। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button